'पूजा मेरी जान' में नजर आयेगी हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी फिल्म 'पूजा मेरी जान' में नजर आयेगी। हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी दिनेश विजन की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम पूजा मेरी जान है।इसकी घोषणा करते हुए मैडॉक फिल्म ने एक टीजर जारी किया है। इस टीजर की शुरुआत एक मेल से होती है जिसमें लिखा है, डियर पूजा, अगर तुम हा बोल दो तो हमारा प्यार इतिहास बनाएगा। और अगर तुमने ना बोला तो मैं इतिहास बन जाऊंगा। फिल्म पूजा मेरी जान को दिनेश विजन और अमर कौशिक प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में हुमा कुरैशी सना और मृणाल पूजा के रोल में हैं। इनके अलावा विक्रम सिंह चौहान, विजय राज भी लीड रोल निभाएंगे। इसकी कहानी दिल्ली बेस्ड दो लड़कियों की है। इसकी कहानी कनिश्का और नवजोत गुलाटी ने लिखी है। फिल्म को नवजोत निर्देशित करेंगे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
