वरूण धवन के करियर की सबसे महंगी फिल्म होगी बवाल
बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन की आने वाली फिल्म 'बवाल' उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म होगी। वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बवाल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस समय वारसॉ, पोलैंड में हो रही है। बताया जा रहा है कि 'बवाल' वरुण की अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्मों में से एक होगी।'बवाल' की शूटिंग में प्रतिदिन की 2.5 करोड़ रुपए खर्च हो रहे है।फिल्म के एक्शन डायरेक्टर और स्टंटमैन जर्मनी शहर के हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'बवाल' को नितेश तिवारी निर्दशित कर रहे हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ-साथ जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
