कभी देखी है 17 किलो की बिल्ली

img

आज आपको एक ऎसी बिल्ली के बारे में बताने जा रहे है जिसका वजन 17 किलो है। यह पढकर आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच है। जर्मनी की एक बैंकर के पास एक ऎसी बिल्ली है, जिसका वजन एक 3 साल के बच्चे की तरह है। बैंकर का दावा है कि इसकी गिनती दुनिया की सबसे भारी बिल्ली में है। इस बिल्ली को मधुमेह के साथ ही मोटापा भी है। कुछ दूर चलने के बाद ही ये थककर आराम करती है। मोटापे की वजह से डॉक्टरों ने इसे कारबोहाइड्रेट-फ्री खाना खिलाने के लिए कहा है। इसके मधुमेह को नियंत्रण में रखने के लिए इसे दिन में दो इंसुलिन इंजेक्शन लगते हैं। 34 वर्षीय कैटरीन हेसबर्ग ऎनिमल चैरिटी वॉलेंटीयर है।

वह कहती हैं, एलविस जर्मनी की सबसे मोटी बिल्ली है। ये बिल्ली हमें पांच साल पहले मिली थी। जब ये बिल्ली आर्क-90 को मिली थी, तो 14 किलो की थी। फिर संस्था इसकी खूब देखभाल करने लगी। इसे खान-पान पर खास ध्यान दिया जाता है। कैटरीन ने बताया कि मोटापे की वजह से एल्विन को चलने-फरिने में दिक्कत होती है। वह अन्य बिल्लयिों की तरह तेजी से दौड-भाग नहीं सकती, लेकिन इसे सबसे बहुत प्यार है और इसे गोदी में रहना बहुत पसंद है। कैटरीन के मुताबिक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ट ने कहा है कि उनके पास दुनिया के सबसे भारी पशुओं का रिकॉर्ड नहीं है।

 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement