छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए
अंबिकापुर, शुक्रवार, 29 जुलाई 2022। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बृहस्पतिवार-शुक्रवार रात को 4.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार-शुक्रवार रात करीब 12.56 बजे कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के करीब भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 16 किलोमीटर की गहराई में था।
अधिकारियों ने बताया कि इस श्रेणी के भूकंप से आंशिक क्षति का अंदेशा रहता है जो कच्चे बनावट को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, क्षेत्र से अब तक किसी क्षति की जानकारी नहीं है। वहीं, कोरिया जिले के जिलाधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस होने की सूचना मिली है। अब तक क्षेत्र में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है कि जिले के चरचा क्षेत्र में स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के कर्मचारी रात में क्षेत्र के दौरे पर थे। भूकंप का झटका महसूस होने पर वे वहां से निकलने की कोशिश करने लगे और इस दौरान गिरने से दो कर्मचारियों को हल्की चोट पहुंची है। जिलाधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। राज्य के उत्तर क्षेत्र के कोरिया जिले में इस महीने की 11 तारीख की सुबह भी 4.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था।
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने डीवीएसी निदेशक को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया
चेन्नई, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता एवं ...
-
सोनोवाल ने भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ‘फ्यूल सेल’ पोत के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत की
वाराणसी (उप्र), गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजर ...
-
ओडिशा में 4,000 किलोग्राम विस्फोट की लूट के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर
भुवनेश्वर, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
