कार्तिक ने पूरी की फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली मूवी 'शहजादा' को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए है। इस मूवी में एक्टर के साथ कृति सेनन भी दिखाई देने वाली है। दोनों हरियाणा में मूवी की शूटिंग में बिजी चल रहे है। बता दें कि अब मूवी की शूटिंग का शेड्यूल समाप्त हो चुका है। शूटिंग का शेड्यूल समाप्त करने के उपरांत कार्तिक और पूरी टीम ने एक साथ मिलकर पार्टी भी की, जिसका वीडियो कार्तिक ने सोशल मीडिया पर साझा भी कर दिया है।
खबरों का कहना है कि वीडियो में कार्तिक, कृति सेनन, निर्देशक रोहित धवन और मूवी की बाकी टीम पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे है। सभी देसी बॉयज गाने पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे है। कार्तिक वीडियो बनाने में लगे हुए है। इतना ही नही वीडियो साझा करते हुए कार्तिक ने लिखा- 'शेड्यूल रैप पर पार्टी तो बनती है..#शहजादा।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं। इतना ही नहीं मूवी 'शहजादा' में कार्तिक, कृति के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय, सनी हिंदुजा और कुशल अवतार सिंह के अहम भूमिका में दिखाई देने वाले है। रोहित धवन ने इस मूवी को डायरेक्ट कर रहे है। ये फिल्म अगले साल 10 फरवरी 2023 को वेलेंटाइन वीक के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
