कैप्सूल गिल में अक्षय कुमार के साथ काम करेंगी परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म कैप्सूल गिल में अक्षय कुमार के साथ काम करती नजर आयेंगी 'कैप्सूल गिल' चीफ खनन इंजीनियर जसवंत गिल के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस बायोपिक में अक्षय कुमार जसवंत गिल का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं परिणीति चोपड़ा, फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।इससे पूर्व वर्ष फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई थी। अक्षय कुमार लंदन में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। अब परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें जॉइन किया है। परिणीति चोपड़ा ने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ सीढ़ियों पर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने शॉर्ट्स और गुलाबी रंग की हुडी जैकेट पहनी हुई है। इस तस्वीर के साथ परिणीति ने कैप्शन लिखा है, 'हम वापस आ गए हैं।'
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
