दिल्ली की बारिश में भीगी लारा दत्ता, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
मिस यूनिवर्स और फिल्म एक्ट्रेस लारा दत्ता इन दिनों दिल्ली की बारिश का आनंद लेती हुई दिखाई दी है। अपनी लाजवाब अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वालीं लारा, पिछले लंबे समय से मूवीज की दुनिया से गायब हो चुकी है। ऐसे में फैंस उनकी एक झलक के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे है। अपने चाहने वालों के इंतज़ार को कम करते हुए लारा ने स्वदेशी सोशल मीडिया मंच, KOO ऐप पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और इसका कैप्शन दिया है, “दिल्ली की बारिश“। इस तस्वीर में लारा डिजाइनर ब्लैक ऑउटफिट में बहुत स्टनिंग नजर आ रही हैं, जिसे देखने के उपरांत आप भी अभिनेत्री की खूबसूरती की तारीफ करना चाहेंगे।
मूवीज से अपनी दूरी को लेकर लारा ने कहा था कि उन्होंने अभिनय से कुछ वक़्त के लिए दूर होने का निर्णय इसलिए किया है क्योंकि उन्हें लगता था कि उनकी कुछ असल भूमिकाओं में ‘कमी’ देखने के लिए मिल रही है, जिसके लिए उन्हें कभी हीरो की ‘प्रेमिका या पत्नी’ बनना पड़ता है। वर्ष 2003 में अपनी पहली मूवी ‘अंदाज’ के तकरीबन एक दशक के करियर के उपरांत, लारा ने वर्ष 2015 के उपरांत अपने फ़िल्मी सफर को धीमा कर दिया था। लारा दत्ता के अनुसार स्क्रीन से ब्रेक लेने का फैसला उनकी बेटी सायरा को समय देने की वजह भी रहा है।
वहीं दिल्ली की वर्षा पर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए हाई स्कूल टीचर नरेंद्र सिंह लिखते हैं 'दिल्ली की वर्षा! उसमे भीगने की ख्वाईश! बरसात की लुकाछुपी की साजिश! टप टप बूँदों की करो फरमाइश!' खबरों का कहना है कि दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र की सफदरजंग वेधशाला ने जुलाई में अब तक सामान्य 183.3 मिमी के मुकाबले 232.8 मिमी वर्षा दर्ज की है। वहीं, 1 जून से मॉनसून का सीजन शुरू होने के उपरांत से सामान्य 257.4 मिमी के मुकाबले 257.3 मिमी वर्षा हुई है।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
