सुबेदार योगेंद्र यादव के जीवन पर फिल्म बनायेगी चित्रांगदा सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह परमवीर चक्र विजेता सुबेदार योगेंद्र यादव के जीवन पर फिल्म बनाने जा रही है। चित्रांगदा सिंह ने बतौर निर्माता सूरमा का निर्माण किया था। यह फिल्म भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की सच्ची कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू नजर आई थी। अब चित्रांगदा सिंह ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले सुबेदार योगेंद्र यादव के जीवन पर फिल्म बनाने जा रही है।चित्रांगदा सिंह ने सुबेदार योगेंद्र यादव की इंस्पिरेशनल स्टोरी पर फिल्म बनाने के राइट्स हासिल कर लिये हैं। सुबेदार योगेंद्र यादव ने कारगिल वॉर की लड़ाई लड़ी थी और वह अब तक 19 साल की सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र हासिल करने वाले पहले शख्स हैं। चित्रांगदा सिंह ने कहा, ''मैं उन रियल हीरोज की कहानियां सुनाने के लिए बहुत उत्साहित हूं, जिन्हें कई बार भुला दिया जाता है फिर भले ही वे अभी भी हमारे बीच क्यों न मौजूद हो। हमें उनके सफर को ग्लोरिफाई करने की जरूरत है। यह वही करने की एक और कोशिश होगी जो मैंने सूरमा के साथ ट्राई किया था।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
