रात को शिव मंदिर में करें यह काम अगली सुबह होगा बड़ा चमत्कार
कहते हैं भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना होता है जो इस समय चल रहा है। यह 11 अगस्त तक रहेगा। वहीं इस दौरान शिवजी की पूजा और उपाय करने से हर मनोकामना पूरी हो सकती है। केवल यही नहीं बल्कि धर्म ग्रंथों में एक उपाय ऐसा भी बताया गया है जो रात के समय करने से शिवजी प्रसन्न हो जाते हैं और घर में धन के भंडार खुल जाते हैं। हम आपको वही उपाय बताने जा रहे हैं।
उपाय- अगर आप धन पाना चाहते हैं तो सावन में रोज या सोमवार की रात किसी ऐसे शिव मंदिर में जाएं जो किसी सुनसान स्थान पर स्थित हो और जहां कम ही लोग पूजा करने जाते हों। यहाँ रात को जाकर पहले मंदिर की सफाई करें और इसके बाद शिवजी के सामने गाय के शुद्ध घी की दीपक लगाएं। वहीं उसके बाद कुछ देर वहां बैठकर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। अब अपनी मनोकामना बोलकर चले आएं। जी दरअसल धर्म ग्रंथों के अनुसार, ऐसा करने से गरीब से गरीब इंसान भी मालामाल बन सकता है।
ये है इस उपाय से जुड़ी कथा - पौराणिक कथाओं के अनुसार, किसी समय गुणनिधि नामक एक गरीब व्यक्ति किसी गांव में रहा करता था। गुणनिधि इतना निर्धन था कि उसे भोजन भी ठीक से नहीं मिल पाता था। एक दिन वह भोजन की तलाश में एक शिव मंदिर में पहुंच गया। कुछ देर बाद रात हो गई तो गुणनिधि ने सोचा कि इसी मंदिर में विश्राम कर लेना चाहिए। रात को अत्यधिक अंधेरा होने के कारण गुणनिधि ने मंदिर में ही अपनी कमीज जला दी। रात के समय भगवान शिवलिंग के पास प्रकाश करने के फल स्वरूप उसे अपने जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव का पद प्राप्त हुआ।
Similar Post
-
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास में आने वाले नवरात्र को अत्यंत पवि ...
-
संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन
सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या सं ...
-
शनि दोष से मुक्ति के लिए ऐसे करें शनिवार व्रत और पूजन
पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन स ...
