शाहरूख की फिल्म जवान में काम करेंगी दीपिका!
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण किंग खान शाहरूख खान की फिल्म जवान में काम करती नजर आ सकती है। दीपिका पादुकोण ने अपनी करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी। दीपिका इन दिनों फिल्म 'पठान' में शाहरूख खान के साथ काम कर रही है। चर्चा है कि फिल्म 'पठान' के बाद दीपिका, शाहरुख खान की एक और फिल्म में काम करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण, शाहरूख की फिल्म 'जवान' में भी नजर आ सकती हैं। शाहरुख खान और फिल्मकार एटली के साथ 'जवान' में दीपिका को कास्ट करने के लिए बातचीत चल रही है। इस फिल्म में दीपका का छोटा लेकिन अहम किरदार होने वाला है। इस बारे में मीटिंग्स की जा रही हैं जिसमें रोल और डेट्स पर चर्चा चल रही है।'जवान' में शाहरुख खान के अलावा राणा दग्गुबाती, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, नयनतारा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
