नेगेटिव किरदार निभाना चाहते हैं कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाना चाहते हैं। कार्तिक आर्यन की इस वर्ष 'भूल भुलैया 2' जैसी सुपरहिट फिल्म प्रदर्शित हुयी है। कार्तिक इन दिनों 'शहजादा' और 'सत्यप्रेम की कथा' में काम कर रहे हैं।इन फिल्मों में कार्तिक अलग-अलग अंदाज में नजर आयेंगे। कार्तिक ने बताया है कि वह अब कॉमेडी और रोमांटिक रोल करते-करते बोर हो चुके हैं ऐसे में वह कुछ अलग फिल्मों में काम करना चाहते हैं।' कार्तिक से पूछा गया कि उन्हें यदि शाहरुख खान के किसी भी एक रोल को करने का मौका मिले तो, तो वो कौन सा रोल प्ले करना चाहेंगे ? कार्तिक ने अपने जवाब में शाहरुख की फिल्म 'डर' के किरदार को चुना और कहा , 'मुझे लगता है कि कई लोगों ने मुझे यह पहले भी बोला है कार्तिक आर्यन ने कहा, 'भूल भुलैया 2 के आखिरी 30 मिनट में जब रूह बाबा का किरदार बदलता है और इसमें दूसरी अन्य फिल्मों की तुलना में बेहद सीरियस सीन होते हैं, तो कई लोगों ने कहा है कि मैं एक ग्रे किरदार को अच्छी तरह से निभा सकता हूं और मैं ऐसे रोल्स की तलाश में हूं. अब देखते हैं आगे क्या होता है, शाहरुख खान की 'डर' फिल्म एक अच्छी फिल्म है और ये मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
