सीयूईटी-यूजी : 24-28 अगस्त तक होगी परीक्षा
- नए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि तकनीकी खामी के कारण पिछले हफ्ते परीक्षा रद्द होने से प्रभावित हुए अभ्यर्थियों के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) 24 से 28 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन अभ्यर्थियों को नए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘दूसरे चरण में चार से छह अगस्त को होने वाली परीक्षा प्रशासनिक और तकनीकी वजहों से कुछ केद्रों पर स्थगित कर दी गई थी। इससे पहले, हमने घोषणा की थी कि परीक्षा 12 से 14 अगस्त तक होगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बहरहाल, कई अभ्यर्थियों ने उक्त तारीखों पर परीक्षा न कराने का अनुरोध किया था क्योंकि इस दौरान कई त्योहार आ रहे हैं। इसलिए परीक्षा 24 से 28 अगस्त के बीच कराने का फैसला किया गया तथा परीक्षा से पहले नए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।’’ गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को 17 राज्यों में कई केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दी गई थी जबकि सभी 489 केंद्रों में दूसरी पाली की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। शुक्रवार को 50 केंद्रों पर परीक्षा रद्द की गई थी। शनिवार को भी ऐसी ही स्थिति को भांपते हुए एजेंसी ने 53 केंद्रों पर सीयूईटी-यूजी परीक्षा रद्द कर दी थी और अभ्यर्थियों को शुक्रवार रात इसका संदेश भेज दिया था।
Similar Post
-
मिजोरम में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम किया गया जारी, 87.67 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
मिजोरम में बुधवार को 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किय ...
-
ओडिशा सरकार ने भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों में 27 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश घोषित किया
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन ...
-
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 से 21 मई तक होंगी
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बो ...
