पूल में बेटी और पति संग मस्ती करती हुई दिखाई दी प्रियंका चोपड़ा

img

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर हमेशा ही सक्रीय रहती है। वह  हमेशा फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट साझा करती हुई दिखाई देती है। अब उन्होंने संडे को अपने लॉस एंजिलिस वाले घर से कुछ फोटोज भी साझा की है। इन फोटोज में वह पूल किनारे फैमिली और दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। प्रियंका ने ये तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। तस्वीरों में पूल किनारे रखे स्नैक्स और ड्रिंक्स दिखाई दे रही है।

साझा की गई  फोटोज में जिसने लोगों का ध्यान खींचा वो था प्रियंका की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पति निक जोनस संग तस्वीर। पहली तस्वीर में प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के हाथ की एक फोटो भी साझा की है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह पति और बेटी संग पूल में दिखाई दे रही है। बता दें कि फोटो में प्रियंका कुर्सी पर बैठी हुई नजर आ रही है। उन्होंने मालती को थाम रखा है। वहीं निक उनके पास बैठे हैं। निकयांका कैमरे की तरफ देख मुस्कुरा रहे हैं। इस बीच प्रियंका ने व्हाइट हार्ट इमोजी से मालती मैरी के चेहरे को कवर कर दिया है। 

प्रियंका ने स्विमसूट में अपना वीडियो भी स्टोरी में साझा किया है जिसमें वह एक हेयर केयर ब्रैंड का प्रमोशन करती दिखाई दे रही है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पूल किनारे पोज करते हुए अपनी तस्वीर भी साझा कर दी है। इसमें प्रियंका ब्लैक स्विमसूट में कैप लगाए दिखाई दे रही है। वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो  प्रियंका  हॉलीवुड फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में और टीवी सीरीज 'सिटाडेल' में दिखाई देने वाली है। बाॅलीवुड की बात करें तो वह फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली मूवी 'जी ले जरा' में दिखाई देने वाली है। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement