मगरमच्छ के साथ पालतू जानवर की तरह खेलता नजर आया शख्स

img

आप लोगों ने मगरमच्छ को सिनेमाघर के परदे या फिर चिडिय़ाघर में देखा होगा। मगरमच्छ को लेकर यह धारणा बनी हुई है कि वह बहुत ही हिंसक और खूंखार जानवर है। वह जानवरों के साथ-साथ इंसानों को भी जिंदा निगल जाता है। कहते हैं जब कोई इसके जबड़े में फंस जाता है तो वह जिन्दा नहीं लौट पाता है। वैसे मगरमच्छ बहुत शांत रहता है, लेकिन जब हमला करता है तो मौत के घाट उतारने में देर नहीं करता है। मगरमच्छ को देखकर हर कोई इससे दूर रहने का प्रयास करता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मगरमच्छ के साथ पालतू जानवर की तरह खेलता नजर आ रहा है। हैरानी इस बात को लेकर है कि मगरमच्छ उस पर हमला नहीं करता है बल्कि वह शांत स्वभाव में उसके पास आता है, शख्स द्वारा दिए गए खाने को खाता है और फिर चुपचाप वहाँ से चला जाता है। इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर स्नद्बद्दद्गठ्ठ नाम की आईडी से शेयर किया गया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि नाव पर बैठा एक शख्स अपने पैरों को नीचे लटका कर मगरमच्छ को खाने के लिए ललचा रहा है। उसके हाथ में एक छोटा सा मांस का टुकड़ा रहता है, जिसके लिए मगरमच्छ भी उसके पास भागा-भागा चला आता है। इस दौरान वह उसे अपने पैरों में दबा लेता है और खाने के लिए ललचाने लगता है। हालांकि बाद में वह उसे खिला देता है और उसके सिर पर प्यार से सहलाता भी है। इसके बाद मगरमच्छ आराम से पानी में तैरते हुए वहां से चला जाता है। यह नजारा देख कर ऐसा लगा जैसे वह किसी खतरनाक मगरमच्छ को नहीं बल्कि अपने पालतू कुत्ते को प्यार कर रहा है और उसके साथ खेल रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘ये किस टाइप का पालतू है भाई’। महज 15 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement