पंजाब के बूढ़ानाला से आने वाले गंदे जल का जल्द होगा निस्तारण
- इन्दिरा गांधी नहर परियोजना तथा सरहिंद फीडर की शीघ्र होगी रिलाइनिंग
- पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिया आश्वासन
जयपुर, बुधवार, 10 अगस्त 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान से इन्दिरा गांधी नहर परियोजना में पंजाब के बूढ़ानाला से आने वाले गंदे जल के निस्तारण एवं इन्दिरा गांधी नहर परियोजना तथा सरहिंद फीडर की रिलाइनिंग के संबंध में बात की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मान ने उन्हें आश्वस्त किया है कि गंदे जल के निस्तारण का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा एवं अगली नहरबंदी के दौरान रिलाइनिंग का कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार द्वारा इन्दिरा गांधी फीडर की आरडी 555 (राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर) एवं बीकानेर कैनाल की आरडी 368 (राजस्थान-पंजाब बॉर्डर) पर रियल टाइम वॉटर क्वालिटी मॉनिटिरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। इससे पानी की गुणवत्ता की रियल टाइम मॉनिटिरिंग हो सकेगी। राजस्थान सरकार द्वारा पिछले 3 साल में नहरबंदी के दौरान इन्दिरा गांधी नहर के करीब 106 किलोमीटर रिलाइनिंग का ऐतिहासिक काम किया जा चुका है। इससे पानी की गुणवत्ता एवं मात्रा में सुधार आया है एवं आखिरी छोर तक पानी पहुंचना सुनिश्चित हुआ है।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
