15 अगस्त से दूरदर्शन पर प्रसारित होगा एकता कपूर का ‘ये दिल मांगे मोर’

img

 जानीमानी फिल्मकार एकता कपूर का शो 'ये दिल मांगे मोर', 15 अगस्त से दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। एकता कपूर अपने नये टीवी शो 'ये दिल मांगे मोर' के लिए चर्चा में हैं। इस शो का प्रसारण आगामी 15 अगस्त से हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 से 8:30 होना तय हुआ है। आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में दूरदर्शन भी नये अवतार और तेवर में आ रहा है और 'ये दिल मांगे मोर' इस कड़ी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। बालाजी टेलीफ़िल्म्स की प्रमुख शोभा कपूर को 'ये दिल मांगे मोर' से काफी उम्मीदें हैं। शोभा कपूर ने कहा कि अपने देश के लिए जिस तरह से हमारे जवान हर मोर्चे पर त्याग करते हैं, उनके बलिदानों को जब भी अवसर मिले हमें रेखांकित करते रहना चाहिए। इस लिहाज से भी 'ये दिल मांगे मोर' एक अद्भुत प्रयास है।शो की क्रिएटिव प्रोड्यूसर तनुश्री दासगुप्ता भी 'ये दिल मांगे मोर' को लेकर खासा उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि एकता कपूर अपने बैनर तले हमेशा कुछ अलग करती रही हैं और उनका ये नया शो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। 'ये दिल मांगे मोर' के कार्यकारी निर्माता दिनेश के सिंह ने बताया कि दूरदर्शन अब अलग अंदाज में फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। दूरदर्शन का लोगो भी बदल गया है और 'ये दिल मांगे मोर' देश के जवानों पर बनी एक बड़ी ही खूबसूरत सी कहानी है जो दर्शकों के उम्मीद पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। 'ये दिल मांगे मोर' में अक्षय म्हात्रे, ट्विंकल पटेल, सेजल जायसवाल, शक्ति सिंह, अर्चना मोरे, मानव दुआ, शेफाली राणा और निशि सक्सेना जैसे कलाकार नजर आयेंगे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement