पंजाब में दशकों पुराने कानून का हुआ अंत
- राज्यपाल ने ‘वन विधायक वन पेंशन’ बिल को दी मंजूरी
नई दिल्ली, शनिवार, 13 अगस्त 2022। पंजाब में आज दशकों पुराने कानून का अंत हो गया है। दरअसल आज राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने ‘एक विधायक, एक पेंशन’ कानून को मंजूरी दे दी है। इस तरह से पंजाब में अब दशकों पुराने एक से ज्यादा पेंशन मिलने वाले कानून का अंत हो गया। बता दें पंजाब में मान सरकार की तरफ से पास किए बिल को राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यानी अब से विधायकों को केवल एक कार्यकाल के लिए ही पेंशन मिलेगी। सीएम मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा, ‘मुझे पंजाबियों को यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि माननीय राज्यपाल जी ने “एक विधायक-एक पेंशन” वाले बिल को मंज़ूरी दे दी है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे जनता का बहुत टैक्स बचेगा।
Similar Post
-
राजस्थान में सड़क हादसों में पुलिस उपनिरीक्षक सहित चार लोगों की मौत
जयपुर, शनिवार, 04 अप्रैल 2026। राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क हादस ...
-
मतदाता सूची से 2.9 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं: प्रकाश आंबेडकर
मुंबई, शनिवार, 04 अप्रैल 2026। वंचित बहुजन अघाडी के नेता प्रकाश ...
-
तृणमूल कांग्रेस ने 29 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव समितियों की घोषणा की
कोलकाता, शनिवार, 04 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृण ...
