प्रभास की फिल्म 'सालार' 28 सितंबर 2023 को होगी रिलीज
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'सालार' 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सालार' में प्रभास की मुख्य भूमिका है।फिल्म के मेकर्स ने 'सालार' का नया पोस्टर जारी करते हुए इसके रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी। फिल्म सालार में प्रभास के साथ श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं।फिल्म में प्रभास की टक्कर जगपति बाबू से होती हुई दिखेगी, विलेन के रुप में उनके खतरनाक लुक को मेकर्स पहले ही जारी कर चुके हैं। इनके अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन,ईश्वरी राव और श्रिया रेड्डी भी अहम किरदार में हैं। सलार का प्रोडक्शन होमेबल फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर कर रहे हैं।सालार एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे पूरे भारत में 05 भाषाओं में रिलीज किया जायेगा।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
