बहुत ही कम उम्र में करोड़ों की मालकिन बन गई थी जेनिफर
हॉलीवुड की जानीं मानी एक्ट्रेस और मॉडल जेनिफर लॉरेंस आज अपना 32वां बर्थडे मना रही हैं। उनका जन्म 15 अगस्त, 1990 को लोइस विलले, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। उन्होंने 14 वर्ष की आयु में थिएटर में एक्टिंग शुरू कर दी थी। बता दें कि जेनिफर करीब 480 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। तीन वर्ष पहले यानी 2014 में उनके कुछ न्यूड फोटोज लीक हो गई थी, जिसकी वजह से वे मीडिया के लिए चर्चा का विषय बन गई थीं। हालांकि, अपनी लीक हुई न्यूड फोटोज को लेकर जेनिफर ने बोला था कि ये क्राइम है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नाटक और अभिनय के लिए कभी कोई ट्रेनिंग हासिल नहीं करने वाली जेनिफर ने टेलीविजन पर TBS चैनल पर 2007 से 2009 तक प्रसारित 'द बिल एंगवॅल शो सिटक' में कार्य कर चुकी है। उन्होंने अपना मूवी सफर 'द बर्निंग प्लेन' (2008) के साथ किया था। मुख्य किरदार के रूप में उनकी पहली फिल्म 'द पोकर हाउस' थी। बता दें की इसके बाद उन्होंने कई मूवीज में भी काम कर चुकी है। उन्हें एकेडमी अवॉर्ड, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, सैटेलाइट पुरस्कार, इंडिपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। इतना ही नहीं 20 वर्ष की आयु में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए एकेडमी अवॉर्ड के लिए नामांकित होने वाली लॉरेन्स दूसरी सबसे कम उम्र की अभिनेत्री हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
