कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत फिर हुई गंभीर
नई दिल्ली, गुरुवार, 18 अगस्त 2022। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अभी काफी नाजुक है। वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि राजू श्रीवास्तव को बीते दिनों दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनकी हालत बेहद गंभीर बताई गई थी जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार भी आया था पर अब फिर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, अब एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि वो इस वक्त बेहद नाजुक हालत में हैं और डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। राजू श्रीवास्तव को जब से हार्ट अटैक आया है तब से उन्हें होश नहीं आया है।
कुछ दिन पहले राजू श्रीवास्तव को हल्का बुखार हुआ था। डाक्टरों का कहना है कि बुख़ार न आए इसके लिए उन्हें दवा दी जा रही है, लेकिन बुख़ार का आना इस बात का भी संकेत है कि शरीर सामान्य व्यवहार कर रहा है।राजू श्रीवस्तव को अस्पताल में भर्ती हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन उन्हें अब भी होश नहीं आया है। उनके हार्ट ऐर पल्स लगभग सामान्य काम कर रहे थे लेकिन ब्रेन के एक हिस्से में इंजरी के निशान हैं। ये इंजरी दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंचने की वजह से हुई है। शुक्रवार 13 अगस्त को राजू श्रीवास्तव का एमआरआई कराया गया था जिसमें आया था कि सिर के सबसे ऊपरी हिस्से के ब्रेन पार्ट में कुछ धब्बे पाए गए। इन्हीं धब्बों को डॉक्टर इंजरी बता रहे हैं।
Similar Post
-
आंधी-तूफान और तेज हवा के लिए आईएमडी के 'रेड' अलर्ट के बीच दिल्ली में हुई हल्की बारिश
नई दिल्ली, गुरुवार, 04 जून 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज ...
-
इबोला के संदिग्ध लक्षणों के बाद सूडान के नागरिक को पृथकवास केंद्र में भेजा गया
हैदराबाद, गुरुवार, 04 जून 2026। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष ...
-
मुंबई हवाई अड्डे पर चाड का नागरिक पकड़ा गया, 1.39 करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर बरामद
मुंबई, गुरुवार, 04 जून 2026। मध्य अफ्रीकी देश चाड के एक व्यक्ति क ...
