नई कार खरीदने और गुलदस्ते लेने से बचें RJD मंत्री, छवि सुधारने को तेजस्वी ने जारी की एडवाइजरी
पटना, शनिवार, 20 अगस्त 2022। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने कोटे के सभी मंत्रियों को कुछ जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। निर्देशों के अनुसार RJD के कोटे से बने मंत्री विभाग में अपने लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीद पाएंगे। बिहार में आरजेडी के सरकार में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी की छवि बदलने की कोशिश शुरू कर दी है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आरजेडी कोटे के सभी मंत्रियों के आचरण के लिये एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में उन्होंने अपने कोटे के सभी मंत्रियों को कुछ जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है. निर्देशों के अनुसार RJD के कोटे से बने मंत्री विभाग में अपने लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीद पाएंगे।
बता दें कि मंत्रियों के आचरण को लेकर लगातार सरकार और आरजेडी की बदनामी के बाद उपमुख्यमंत्री की कवायद को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल 10 अगस्त को नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी के समर्थन से बिहार में अपनी नई सरकार का गठन कर लिया है। इसमें आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम का पद मिला है। वहीं 16 अगस्त को नीतीश के मंत्रिमंडल विस्तार भी हो चुका है।
Similar Post
-
स्कूटी को टक्कर मारने के बाद एक दुकान से टकराकर पलटा ट्रक, छात्रा समेत दो लोगों की मौत
कन्नौज (उप्र), रविवार, 12 अप्रैल 2026। कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्ष ...
-
प. बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 12 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय पश्चिम बंगाल ...
-
बिहार में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू होगी: जदयू नेता संजय झा
पटना, रविवार, 12 अप्रैल 2026। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्री ...
