वायरल हुआ अनोखा चम्मच

img

  • उठी राष्ट्रीय चम्मच घोषित करने की माँग

हमारी रसोई में मौजूद हर एक बर्तन का अपना महत्व होता है। जैसे कुछ बर्तनों में मेहमानों को खाना परोसा जाता है और कुछ बर्तनों में हम रोजाना खाना खाते हैं। हाल ही में कटलरी से जुड़ी एक नई बात सामने आई है। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चम्मच को राष्ट्रीय चम्मच घोषित करने की मांग की है। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। आपने आज तक कितने प्रकार के चम्मच देखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी नेशनल चम्मच के बारे में सुना या देखा है? हाल ही में एक रेडिट यूजर ने चम्मच की तस्वीर पोस्ट कर उसे भारत की राष्ट्रीय चम्मच घोषित करने की अपील की है। यूजर ने पोस्ट पर ये भी लिखा कि क्या आप भी देसी हैं अगर आपके पास यह चम्मच नहीं है। वहीं फोटो में नजर आ रहे चम्मच पर काफी बारीक डिजाइन बना नजर आ रहा है।

इस वायरल पोस्ट को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट से जुड़े मीम भी बन रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इस चम्मच को नोस्टेलजिया बता रहा है तो कई यूजर का कहना है कि उनके घर में भी यह चम्मच है। वहीं एक यूजर ने तो इस चम्मच के गुम होने पर अपना दुख जाहिर किया है। ज्ञातव्य है कि न सिर्फ भारत के बल्कि अन्य देशों के लोगों के पास भी यह चम्मच है। वायरल पोस्ट में नजर आ रहे इस चम्मच का डिजाइन बहुत कॉमन है और बहुत से लोगों के घर पर इस डिजाइन का चम्मच होता है। यही कारण है कि लोग इस वायरल पोस्ट के साथ रिलेट कर पा रहे हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement