एसएस राजामौली ने अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की तारीफ की

img

नई दिल्ली, गुरुवार, 25 अगस्त 2022। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एसएस राजामौली ने अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की तारीफ की है। एसएस राजामौली ने अयान मुखर्जी की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की तारीफ की है। राजामौली ने कहा कि अयान ने फिल्म के जरिए एक ऐस दुनिया बनाई है, जिसे बनाना बिलकुल भी आसान नहीं था और जिसे हमने आज से पहले कभी नहीं देखा है। फिल्म में अयान ने दिखाया है कि सारे अस्त्रों से ऊपर और ताकतवर प्यार होता है।यह कोई परियों की कहानी नहीं है, बल्कि कहानी बताने का एक कॉमर्शियल तरीका है। एसएस राजामौली ने कहा, ''फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाया गया है कि प्यार सारे अस्त्रों से ऊपर है।

ब्रह्मास्त्र के बारे में मुझे यह चीज सबसे ज्यादा पसंद आई। फिल्म के जरिए अयान ने दिखाया है कि वानर अस्त्र, जल अस्त्र, अग्नि अस्त्र और ब्रह्मास्त्र, इन सबमें सबसे ज्यादा ताकतवर प्यार ही होता है।अयान ने एक ऐसी दुनिया बनाने का सपना देखा, जो हमने पहले कभी देखी नहीं है। अस्त्रों की वह शानदार दुनिया जो हमने अपने इतिहास अपने पुराणों से सीखी है। मैंने अयान की फिल्म में एक विजन देखा है और मैं इसे सपोर्ट करना चाहता हूं। गौरततलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की अहम भूमिका है। अयान मुखर्जी निर्देशित यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement