दिल्ली विधानसभा ने जम्मू कश्मीर हादसे में मारे गए आईटीबीपी के जवानों को श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 26 अगस्त 2022। दिल्ली विधानसभा ने पिछले महीने पहलगाम में एक बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी और सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ पलों का मौन रखा। अमरनाथ डयूटी के बाद आईटीबीपी जवानों को लेकर लौट रही बस के गहरी खाई में गिर जाने से आईटीबीपी के सात जवानों की मौत हो गई और 32 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत टकराव के साथ हुई, क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने दिल्ली सरकार को गिराने के लिए कथित खरीद-फरोख्त के प्रयासों के विरोध में सदन के बीचों बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा विधायकों ने भी जवाबी नारेबाजी की। सदन की उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने आप विधायक ऋतुराज झा को 15 मिनट के लिए सदन से बाहर जाने का आदेश दिया।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
