बरसात के मौसम का मजा लेते हुए नजर आई रीटा ओरा
हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सिंगर और मॉडल रीटा ओरा को आज के समय में कौन नहीं जानता है, वह हमेशा किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं में बनी रहती है, वहीं एक बार फिर रीटा ओरा चर्चाओं का विषय बन चुकी है, लेकिन इस बार उनके चर्चाओं में होने की वजह उनका कोई गाना नहीं है बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी कुछ फोटोज है, तो चलिए जानते है इस बारें में...
ब्रिटिश सिंगर रीटा ओरा ने हाल ही में बाॅयफ्रेंड Taika Waititi के साथ विवाह रचाया था। इन दिनों मैरिड लाइफ को खूब एंजाॅय कर रही रीटा ओरा को लंदन की सड़कों पर स्पाॅट कर लिया गया है। बरसात के मौसम में आउटिंग पर निकली 31 वर्ष की सिंगर ने अपने फैशन में कोई कमी नहीं छोड़ते हुए ऑल-ब्लैक लुक कैरी कर रखा है। रीटा ओरा ब्लैक कलर की शाॅर्ट ड्रेस बोल्ड दिखाई दे रही है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक स्टोकिंग कैरी की थी। रीटा ने इस दौरान ब्लैक जम बूट पेयर कर रखे है।
रीटा ने एक पेटेंट चैनल हैंडबैग के साथ लुक को कम्पलीट किया हुआ है। मिनिमल मेकअप, ब्लैक शेड्स, हूप्स उनके लुक को परफेक्ट बनाने का काम कर रहे है। रीटा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है। खबरों का कहना है कि रीटा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
