कड़ी मेहनत कर श्रद्धा-अनन्या ने अपनी पहचान बनायी : शक्ति कपूर

img

बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर का कहना है कि उनकी बेटी श्रद्धा कपूर और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने कड़ी मेहनत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनायी है। शक्ति कपूर का कहना है कि उनकी बेटी श्रद्धा कपूर और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। शक्ति कपूर का कहना है कि नेम और फेम कमाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरुरत होती है और ऐसा करने का कोई आसान तरीका नहीं है। शक्ति कपूर ने कहा, 'यदि आप अपने जीवन में कड़ी मेहनत नहीं करते हैं, तो आप दूसरों के लिए प्रेरणा नहीं बन सकते हैं। वास्तव में, हमारी बेटियां अनन्या और श्रद्धा अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर फिल्म इंडस्ट्री का फेमस चेहरा बन गई हैं। ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि वे चंकी पांडे और शक्ति कपूर की बेटियां हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement