नडाल, अल्काराज़ दूसरे दौर में
न्यूयॉर्क, बुधवार, 31 अगस्त 2022। यूएस ओपन के चार बार के चैंपियन और दूसरी सीड राफ़ेल नडाल ने यूएस ओपन 2022 के पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजीकाटा को मात दी। सिनसिनाटी ओपन के पहल दौर में हारकर बाहर हुए नडाल को इस मैच में अपनी लय हासिल करने में समय लगा, लेकिन उन्होंने हिजीकाटा को 4-6, 6-2, 6-3, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में कदम रखा। ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन खिताब जीत चुके नडाल के लिये यह साल अच्छा रहा है, हालांकि विंबलडन के सेमीफाइनल में चोटिल होकर बाहर होने कारण वह साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम जीतने से चूक गये थे।
नडाल यूएस ओपन जीतने के मज़बूत दावेदार हैं क्योंकि उन्होंने साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम में अपने पिछले 20 मैचों में से 19 में से जीत दर्ज की है। साथ ही वह इस साल एक भी ग्रैंड स्लैम मुकाबला नहीं हारे हैं। दूसरे दौर में नडाल का सामना इटली के फेबियो फोगनिनी से होगा। दूसरी ओर, नडाल के हमवतन कार्लोस अल्काराज़ ने उनके प्रतिद्वंदी अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बाएज़ के चोटिल होने के बाद दूसरे दौर में कदम रखा। स्पेन के 19 वर्षीय खिलाड़ी आर्थर ऐश स्टेडियम में 7-5, 7-5, 2-0 से आगे चल रहे थे, तभी सेबेस्टियन चोटिल होकर रिटायर हो गये और अल्काराज़ ने दूसरे दौर में जगह बनायी। अल्काराज़ दूसरे दौर में अर्जेंटीना के फेडेरिको कोरिया से भिड़ेंगे।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
