सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 9 को जज करेंगी नीति मोहन
जानीमानी गायिका नीति मोहन सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 9 को जज करेंगी। नीति मोहन ,अनु मलिक और शंकर महादेवन के साथ सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 9 को जज करेंगी। नीति मोहन इससे पहले अन्य कई रियलिटी शोज के जजिंग पैनल में रह चुकी हैं।मां बनने के बाद , लंबे समय के बाद अब वह पहली बार सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 9 की जज बनेंगी। नीति मोहन का कहना है कि उन्हें रियलिटी शो का हिस्सा बनने में मजा आता है। उन्होंने कहा, मुझे इन शो के माध्यम से नई प्रतिभा देखने को मिलती है और यही मुझे सबसे अच्छा लगता है। इस शो के साथ मैं भी अपने देश के अद्भुत प्रतिभाओं को देख सकूंगी। मुझे खुशी है कि मैं उन्हें लाइव देख पाऊंगी। मै भी कई साल पहले एक सिंगिंग शो की प्रतियोगी रही हूं, इसलिए मैं पूरी तरह से समझती हूं कि ये बच्चे क्या महसूस करते हैं और वे किस परीक्षा और तनाव से गुजरते हैं। मैं पूरी तरह से उनसे संबंधित हूं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
