ममता ने यूनेस्को का किया धन्यवाद
कोलकाता, गुरुवार, 01 सितंबर 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा को एक भावात्मक सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता देने के लिए गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) को धन्यवाद दिया। सुश्री बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, ''दुर्गा पूजा एक ऐसी भावना है, जो संकीर्णता की बाधाओं से ऊपर उठकर हमें एक साथ लाती है। यह कला की भव्यता को अध्यात्म से जोड़ती है। उन्होंने कहा, ''हम दुर्गा पूजा को एक भावात्मक सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता देने और इसमें शामिल सभी लोगों के प्यार के श्रम का सम्मान प्रदान करने के लिए यूनेस्को को धन्यवाद देते हैं। सुश्री बनर्जी ने बुधवार को कहा था, ''कोलकाता की दुर्गा पूजा को यूनेस्को द्वारा 'भावात्मक सांस्कृतिक विरासत टैग' दिया गया है, जो हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
