फ्रांस में TOP MUSIC INFLUENCERS की सूचीं में दाखिल हुआ नोरा का नाम
ग्लोबल आर्टिस्ट नोरा फतेही फ्रांस में बेयोंसे और ट्रैविस स्कॉट के साथ 'इंस्टाग्राम पर शीर्ष संगीत प्रभावकों' (Top Music Influencers on Instagram) की लिस्ट में शामिल की जा चुकी है। अपने हालिया सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' की सफलता के साथ, डांसर ने न सिर्प देश बल्कि विदेशों में भी सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय कलाकारों के रूप में अपनी स्थिति को और भी ज्यादा मजबूत कर दिया है। इस उपलब्धि के साथ नोरा विश्व के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों की लिस्ट में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड स्टार भी बन चुके है।
सही मायने में नोरा फतेही एंटरटेनमेंट जगत के लिए हर बार एक गेम-चेंजर हुई हैं, जिन्होंने निरंतर विश्व भर से क्रॉस कल्चर का प्रतिनिधित्व किया है। 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' उनके प्रयासों में से एक है जो एक कलाकार के तौर में उनकी गतिशील बहुमुखी प्रतिभा और संवेदनशीलता को बखूबी दर्शा रहा है। नोरा फतेही द्वारा गाया, निर्मित और निर्देशित गाना दुनिया भर में 2022 का समर एंथम गाना बन चुका है।
फ्रांस में इंस्टाग्राम पर प्रमुख संगीत कलाकारों की सूची में नोरा फतेही बेयोंसे के उपरांत चौथे स्थान पर आईं हैं और ट्रैविस स्कॉट दूसरे स्थान पर हैं। नोरा फतेही YouTube पर 1 बिलियन व्यूज पार करने वाली पहली अफ्रीकी-अरब आर्टिस्ट होने के साथ साथ , वह दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अफ्रीकी-अरब सेलिब्रेटी भी हैं और विश्व लेवल पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले बॉलीवुड स्टार्स में से एक कहे है।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
