विपक्ष की एकता को बनाने में नीतीश कुमार का बड़ा रोल : उपेंद्र कुशवाहा
पटना, शनिवार, 03 सितंबर 2022। मणिपुर में जेडीयू के 5 विधायक बीजेपी में शामिल होने पर जेडीयू राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी का ये रवैया पुराना है, वे बिहार में कुछ नहीं कर पाएंगे। वे पहले से रोज नीतीश कुमार को डैमेज करने की कोशिश कर रहे थे। विपक्ष की एकता को बनाने में नीतीश कुमार का बड़ा रोल है। हम लगातार कह रहे हैं कि बीजेपी हमारी पार्टी को बर्बाद करने में पहले से लगी हुई है। एनडीए में रहते हुए हम यह महसूस करते थे और आज यह बात साबित हो रही है। मणिपुर में जेडीयू के 5 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि आप (भाजपा) तो धन-बल का प्रयोग कर रहे हैं। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आपने क्या किया, ये देश देख रहा है। वो हमारी चिंता छोड़ दे और खुद की चिंता करे। 2024 में जुमलेबाज विदा होंगे।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
