युवक ने अपने ही घर का किया सत्यानाश!

img

कभी-कभी इंसान अपने दिमाग का गलत उपयोग करता है। और उसी गलत तरीके से उसे खुद का ही नुकसान होता है। हाल ही में एक व्यक्ति ने अपने दिगाम का गलत इस्तेमाल करके अपना ही नुकसान कर लिया। जी हां, न्यूयॉर्क सिटी इलाके में एक व्यक्ति ने अपने ही घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया वह भी बिना अपनी पत्नी को बताए। इसमे खास बात यह है कि घर व्यक्ति के पत्नी के नाम पर ही था। जब पुलिस अधिकारी संबंधित मकान के पास पहुंचे तो 48 वर्षीय जेम्स रैन ने बुलडोजर द्वारा अपना घर ढहाने में लगा हुआ था। घर को गिराने से पहले उसने घर को खाली भी नहीं किया।

उसने घर में रखे फर्नीचर, टीवी, फ्रीज इत्यादि सबकुछ घर के साथ ही दबा दिया। यहां तक कि उसने गैस, बिजली और पानी के कनेक्शन भी नहीं कटवाए थे। पुलिस को जब घटना के बारे में सूचना मिली तो आनन-फानन में संबंधित कंपनियों को सूचित करके कनेक्शन कटवाए गए। जेम्स का कहना है कि उसने घर इसलिए गिराया क्योंकि उसकी नींव में खामी थी। पुलिस का कहना है कि जेम्स ने एक गैर कानूनी काम किया है। उसने अपना घर गिराने से पहले प्रशासन की अनुमति नहीं ली।

जेम्स के एक पडोसी का कहना है कि, "यह पागलपन है। हम नहीं जानते कि उसने ऎसा क्यों किया। सौभाग्य से किसी को चोट नहीं पहुंची।" बहरहाल पुलिस ने जेम्स पर आपराधिक शरारत करने का आरोप तय किया है। फिलहाल उसे जमानत मिल गई है। बहरहाल पुलिस ने जेम्स पर आपराधिक शरारत करने का आरोप तय किया है। फिलहाल उसे जमानत मिल गई है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement