टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी राधिका मदान की ‘कच्चे लिम्बु’
बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान की फिल्म ''कच्चे लिम्बु'' को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में प्रदर्शित किया जाएगा। राधिका मदान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म ''कच्चे लिम्बु'' के टीजर को साझा करते हुए बताया है कि उनकी यह फिल्म 47वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 11 सितंबर 2022 को प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म ''कच्चे लिम्बु'' में राधिका मदान के साथ आयुष मेहरा और रजत बरमेचा नजर आएंगे। फिल्म को शुभम योगी ने लिखा और निर्देशित किया है। ज्योति देशपांडे फिल्म की निर्माता है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
