रिलीज हुआ 'हैप्पी टीचर्स डे' का टीज़र
आज देशभर में टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज टीचर्स डे के अवसर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो मशहूर अदाकारा निमृत कौर और राधिका मदान एक मूवी लेकर जल्द ही हाजिर होने वाली है। बॉलीवुड मूवी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कुछ अधिक अच्छा कलेक्शन नहीं कर पा रहीं। ऐसे में बॉलीवुड का ध्यान इन दिनों अच्छे कंटेंट वाली मूवीज की ओर अधिक बढ़ रहा है। टीचर्स डे के अवसर पर बदलापुर, स्त्री और हिंदी मीडियम जैसी मूवीज के डायरेक्टर दिनेस विजान ने अपनी अगली मूवी हैप्पी टीचर्स डे की घोषणा कर दी है। राधिका मदान और निम्रत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर भी इससे जुड़ी घोषणा की है।
निम्रत कौर और राधिका मदान की इस मूवी का टाइटल 'हैप्पी टीचर्स डे' रखा गया है। मूवी का टीजर रिलीज भी किया जा चुका है। इस टीचर में पहले दिखाया गया कि टीचर आपकी जिंदगी में क्या मायने रख रहा है। लेकिन बाद में कुछ कमेंट्स के साथ ये दिखाया गया है कि सोशल मीडिया पर इन्हीं टीचर्स की पर्सनल लाइफ पर किस तरह के भद्दे कमेंट्स भी देखने के लिए मिल रहे है।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
