इस टैक्सी में करें अनोखे अंदाज में सफर
टैक्सी ड्राइवर टॉम में बहुत कुछ अनूठा है-वह मनोरंजक कहानीकार तो है ही, सबसे खास बात है कि यह जर्मन ड्राइवर अपने किसी मुसाफिर को उस मंजिल तक नहीं पहुंचाता जो उसने बताई हो। जर्मनी के शहर कोलोन में "Rेजी टैक्सी" के नाम से मशहूर हो चुकी अपनी टैक्सी चलाने वाले टॉम की लोकप्रियता देखते ही बनती है और आज शहर में शायद ही कोई उससे वाकिफ न हो। काले रंग की किसी जमाने में लंदन की मशहूर टैक्सियों जैसे आकार की टैक्सी बेशक कुछ पुराने जमाने की लगती है जिसमें ब़डी-ब़डी हैडलाइट्स और चौ़डी सीटें होती थीं।
शुRवार की रात वह "Rेजी टैक्सी" में इस खूबसूरत जर्मन शहर का चक्कर अपने हिसाब से लगाते हैं। टैक्सी में बैठने वाले मुसाफिरों का स्वागत वह शैंपेन से करते हैं। इसके बाद वह उन्हें शहर की सैर पर ले चलते हैं। वैसे 14 साल पुरानी उनकी टैक्सी का नाम उन्होंने "मोर्टीमेर" रखा हुआ है।
हाल ही में एक शुRवार की शाम 6 पर्यटक कोलोन के मशहूर गिरजाघर के पास उनकी टैक्सी में सवार हुए। वे जानना चाहते थे कि "Rेजी टैक्सी" में उनका मनोरंजक तथा रोचक सफर आखिर कहां जाकर समाप्त होगा। टॉम अपने मुसाफिरों से कहते हैं कि जब वे टैक्सी रूकवाना चाहे तो चीख कर कह दें परन्तु आज तक शायद ही उनके किसी मुसाफिर ने ऎसा किया होगा क्योंकि यह सफर है ही इतना चकित तथा आनंद प्रदान करने वाला।
इस टैक्सी में सीट के स्थान पर एक सोफा रखा है जो कभी उनकी दादी के पार्लर में होता था। टैक्सी के भीतर मखमली कप़डा लगाकर इसे और खूबसूरत बनाया गया है। वहां इंगलैंड की महारानी एलिजाबैथ द्वितीय की एक पेंटिंग लगी है। ठीक 8 बजे इंगलैंड के राष्ट्रीय गान की धुन बजने के साथ ही उनकी टैक्सी अपने सफर पर निकल प़डती है। यूं तो टॉम एक प्रशिक्षित फिजीकल एजुकेशन टीचर हैं परन्तु अध्यापन के बजाय 25 वर्ष उन्होंने टैक्सी चलाई। अब वह एक फोटोग्राफर के रूप में काम करते हैं परंतु वर्ष 2013 से हर शुRवार की रात उन्होंने "Rेजी टैक्सी" टूर की शुरूआत कर दी जो खासा लोकप्रिय हुआ। 51 वर्षीय यह टैक्सी ड्राइवर पर्यटकों को कोलोन शहर की सैर एक अनूठे अंदाज में करवाना चाहते थे इसलिए उन्होंने यह टूर शुरू किया। उनकी शर्त होती है कि वह मुसाफिरों की मर्जी से नहीं बल्कि अपनी मर्जी से चुने हुए स्थलों की सैर उन्हें करवाएंगे जिसके बारे में मुसाफिरों को पहले से नहीं बताया जाता है ताकि उनके मन में हमेशा यह जिज्ञासा तथा रोमांच बना रहे कि अब वे किस जगह पहुंचेंगे। अपनी कार "मोर्टीमेर" को टॉम बहुत धीमी गति से चलाना पसंद करते हैं।
टॉम का यह टूर रात भर जारी रहता है। जब उनकी टैक्सी में सवार मुसाफिर चकित होते हुए कहते हैं कि "अरे! यह कौन-सी जगह है, मैं यहां पहले कभी क्यों नहीं आया..." तो उन्हें पता चल जाता है कि वे अपने उद्देश्य में सफल रहे हैं। उनके इस टूर में कोलोन के सबसे मशहूर स्थलों से लेकर कई अंजान स्थान शामिल रहते हैं जिनमें एक बहुत पुराने सैलून से लेकर राइन नदी के तट पर सूर्योदय का नजारा दिखाना भी शामिल है।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
