मुर्गे से परेशान लोगों ने बुलाई पुलिस

img

अमेरिका के ओरेगन प्रांत में एक स़डक पर तब जाम की नौबत आ गई जब स़डक पार कर रहे एक मुर्गे को रास्ता देने के लिए वाहनों को रूकना प़डा। एक ओरेगन निवासी ने पुलिस को कॉल करके बताया कि एक मुर्गे की वजह से ट्रैफिक बहुत धीमा हो गया है क्योंकि मुर्गा स़डक पार करने के लिए काफी वक्त ले रहा है। पहले तो पुलिस को लगा कि कोई मजाक कर रहा है लेकिन कॉलर ने पुलिस को आश्वस्त किया कि यह कोई प्रैंक कॉल नहीं है और वाकई मुर्गे द्वारा स़डक के बीचो-बीच जाने और फिर बेहद धीमी गति से रोड Rॉस करने के प्रयास के कारण गा�़डयां लगभग रूक गई हैं। हालांकि पुलिस जबतक बताए गए स्थान पर पहुंची मुर्गा वहां से फुर्र हो चुका था लेकिन मुर्गे द्वारा स़डक पार करने की इस अजीबोगरीब घटना पर लोग तरह-तरह के चुटकले शेयर कर रहें हैं पर स्थानीय पुलिस का कहना है कि जानवरों द्वारा स़डक पार करने की घटना मजाक का विषय नहीं है। इस बार भले ही कोई दुर्घटना नहीं हुई पर ऎसे हालात कभी भी किसी ब़डे हादसे की वजह बन सकते हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement