कोयला तस्करी मामला: सीबीआई ने बंगाल के मंत्री मलय घटक के परिसरों पर मारे छापे
नई दिल्ली, बुधवार, 07 सितंबर 2022। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आसनसोल में ‘ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ की खदानों से कथित तौर पर कोयला तस्करी के मामले में पश्चिम बंगाल के विधि मंत्री मलय घटक के परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि छापे कुल छह स्थानों पर मारे जा रहे हैं। सीबीआई ने नवंबर 2020 में अनूप मांझी उर्फ लाला, ईसीएल के महाप्रबंधक अमित कुमार धर और जयेश चंद्र राय, ईसीएल सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, कुनुस्तोरिया क्षेत्र के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय राय और काजोर इलाके के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस बीच कोलकाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई के अधिकारियों ने पश्चिम वर्धमान जिले के आसनसोल में घटक के तीन मकानों और कोलकाता के लेक गार्डन इलाके में स्थित एक मकान पर छापे मारे।
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया,‘‘ उनका नाम कोयला तस्करी मामले में सामने आया, हमें यह जानने की जरूरत है कि उसमें उनकी भूमिका क्या रही ? हमारे पास घोटाले में घटक के शामिल होने के पर्याप्त सुबूत हैं।’’ जिस वक्त छापे पड़े, उस वक्त घटक किसी भी मकान में नहीं थे। उन्होंने बताया कि सीबीआई के अधिकारियों ने मंत्री के परिजन के मोबाइल फोन ले लिए और सब को आसनसोल के उनके मकान में एक कमरे में एक साथ बैठा दिया। छापे के दौरान केन्द्रीय बलों के जवानों ने उनके मकानों को चारों तरफ से घेर लिया।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
