अनुष्का शर्मा ने 'चकदा एक्सप्रेस' की झलक शेयर की
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। अनुष्का शर्मा की फिल्म चकदा एक्सप्रेस भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के लिये अनुष्का इंग्लैंड में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही हैं। अनुष्का शर्मा ने 'चकदा एक्सप्रेस' की एक झलक दिखाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।तस्वीर में अनुष्का झूलन की जिंदगी के एक पल को रिक्रिएट करती नजर आ रही हैं। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह मूसलाधार बारिश के बीच एक पीसीओ से कॉल करती दिख रही हैं। अनुष्का ने कैप्शन दिया, एक कहानी से एक क्षण जिसे बताने की जरूरत है!
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
