सूर्या 2 में काम करने को लेकर बेहद खुश है दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी तमिल फिल्म सूर्या 42 में काम करने को लेकर बेहद खुश है। सूर्या 42 में तमिल सुपरस्टार सूर्या लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इस फिल्म से फीमेल लीड के रूप में तमिल फिल्म में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का संगीत देवी प्रसाद ने दिया है जबकि फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक शिवा कर रहे हैं।दिशा सूर्या 2 में काम करने को लेकर बेहद खुश है। दिशा पाटनी ने कहा, ''मैं इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। इस तरह के एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है, जिसमें दर्शकों को सभी बड़े-से-बड़े तत्वों को बड़े पैमाने पर अनुभव करने के लिए मिलेगा है। इसके अलावा, मैं जो किरदार निभा रही हूं, वह भी काफी अनोखा है और मैं दर्शकों के सामने अपने पहले कभी न देखे गए अवतार को लाने के लिए भी एक्साइटेड हूं।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
