मेक्सिको में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत
मैक्सिको, रविवार, 11 सितंबर 2022। उत्तरी अमेरिका के मेक्सिकन शहर के तमाउलिपास में विक्टोरिया- मॉन्टेरी राजमार्ग पर सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।तमाउलिपास राज्य अभियोजन कार्यालय ने एक बयान में कहा, ''सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हुई है। विज्ञप्ति के अनुसार, हादसा कल सुबह तमुलिपास की राजधानी स्यूदाद विक्टोरिया से राजधानी मॉन्टेरी जाने वाले राजमार्ग पर उस वक्त हुआ, जब एक कंटेनर एक यात्री बस से जा टकराया। बस में सवार18 लोगों की मौत हो गयी और अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बयान के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह जल गए। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
Similar Post
-
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 48 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, दो थाई नागरिक गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 23 मई 2026। सीमा शुल्क विभाग ने इंदिरा गांधी अ ...
-
जम्मू कश्मीर: राजौरी में तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़
जम्मू, शनिवार, 23 मई 2026। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में संदिग ...
-
ओडिशा: भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर इबोला निगरानी प्रणाली शुरू
भुवनेश्वर, शनिवार, 23 मई 2026। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएच ...
