यूएस ओपन जीतकर शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचे अल्काराज़
न्यूयॉर्क, सोमवार, 12 सितंबर 2022। स्पेन के युवा सनसनी टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने नॉर्वे के कैस्पर रूड को फाइनल में हराकर यूएस ओपन 2022 का पुरुष एकल खिताब जीता और एटीपी विश्व रैंकिंग में पहले स्थान हासिल किया। 19 वर्षीय अल्काराज ने रविवार को तीन घंटे 20 मिनट चले फाइनल मुकाबले में रूड को 6-4, 2-6, 7-6(1), 6-3 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। अल्काराज और रूड दोनों ही एटीपी विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने की होड़ में थे, और इस जीत के साथ अल्काराज शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गये हैं। अल्काराज ने जीत के बाद कहा, ''यह एक ऐसी चीज है जिसका मैंने बचपन से सपना देखा है। दुनिया में नंबर एक बनना और ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनना कुछ ऐसा है जिसके लिये मैंने वास्तव में कड़ी मेहनत की है। अभी बात करना मुश्किल है, मेरे अंदर बहुत सारी भावनाएं हैं। मैं अभी 19 साल का हूं, सारे कड़े फैसले मेरे माता-पिता और मेरी टीम ने लिए हैं। यह वास्तव में मेरे लिए खास है।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
