जदयू के प्रदेश प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा
पटना, सोमवार, 12 सितंबर 2022। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने सोमवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया । मंडल ने अपना त्यागपत्र सोशल मीडिया पर भी जारी किया है । त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि वह निजी कारणों से पद छोड़ रहे हैं । उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया कि उन्हें 31 जनवरी 2016 से लेकर अब तक इस पद के लायक समझा । बताया जा रहा है कि श्री मंडल पिछले कुछ दिनों से पार्टी की गतिविधियों की वजह से असंतुष्ट चल रहे थे। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपनी नाराजगी जाहिर नहीं होने दी । उनके इस्तीफे के बाद अब तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं ।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
