नेपोटिज्म की वजह से करियर काफी प्रभावित हुआ : प्राची देसाई
बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई का कहना है कि नेपोटिज्म की वजह से उनका करियर काफी प्रभावित हुआ है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा खूब चर्चाओं में रहा है। प्राची देसाई ने भी नेपोटिज्म को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्राची देसाई ने कहा है कि नेपोटिज्म की वजह से उनका करियर काफी प्रभावित हुआ है। प्राची देसाई ने कहा, ''मैं रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और अभिषेक कपूर की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे रॉक ऑन का ऑफर दिया। मैं तब बहुत छोटी थी और इंडस्ट्री में ज्यादा दोस्त भी नहीं थे। मुझे नहीं लगता कि उस समय किसी ने मुझे गंभीरता से लिया, क्योंकि उन्होंने सोचा होगा कि मैं सिर्फ एक फिल्म का चमत्कार था। शुक्र है, अपने डेब्यू के बाद, मैंने वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई जैसी फिल्म की और बाद में बोल बच्चन में काम किया। मुझे हमेशा संघर्ष करना होगा, क्योंकि मैं एक स्टार किड्स नहीं हूं और इंडस्ट्री में स्टार किड्स के तरह बाहरी लोग फिट नहीं होते। मुझे लगता है कि मैं ईमानदार से कह सकती हूं कि ये इंडस्ट्री बाहरी लोगों के लिए बेहद मुश्किलों से भरी है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
