‘थैंक गॉड’ से रकुल प्रीत सिंह का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म ''थैंक गॉड'' से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म ''थैंक गॉड'' में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत की मुख्य भूमिका है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही है। मेकर्स ने फिल्म से रकुल प्रीत सिंह का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। रकुल प्रीत सिंह ने अपने इस फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। पोस्टर में रकुल प्रीत सिंह पुलिस आधिकारी के रूप में दिखाई दे रही हैं। पोस्टर को शेयर करते हुये रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, ''इस दिवाली चित्रगुप्त खलेंगे मेरे बेहतर आधे के साथ जीवन का खेल, जहां होगा उनके कर्मों का पूरा हिसाब। थैंक गॉड सिनेमाघरों 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
