जूही चावला की वेबसीरीज हश हश का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला की वेबसीरीज हश हश का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्राइम वीडियो की वेब सीरीज हश हश से जूही चावला ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। हश हश का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह वेब सीरीज 22 सितम्बर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा रही है। हश हश का निर्माण अबुन्दंतिया एंटरटेनमेंट ने किया है। हश हश की कहानी उन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी मुकम्मल दिखने वाली जिंदगी उस वक्त एक्सपोज हो जाती है, जब एक अप्रत्याशित घटना उनके अतीत की परतों को उधेड़ देती है। इनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है। इस क्रम में कहानी पितृसत्ता के खिलाफ बगावत की ओर बढ़ती है। हश हश में जूही चावला के अलावा आयशा जुल्का,सोहा अली खान, कृतिका कामरा, करिश्मा तन्ना और शहाना गोस्वामी भी अहम किरदारों में दिखेंगी। जूही चतुर्वेदी ने इस फिल्म के संवाद लिखे हैं। वहीं, कोपल नैथानी ने इस सीजन में दो एपिसोड्स का निर्देशन किया है। तनुजा चंद्रा शो की निर्देशक और क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
