सना कपूर की फिल्म सरोज का रिश्ता 16 सितंबर को होगी रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की बहन सना कपूर की फिल्म ''सरोज का रिश्ता'' 16 सितंबर को रिलीज होगी। सना कपूर फिल्म ''सरोज का रिश्ता'' में बिलकुल अलग रंग में नजर आ रही हैं। फिल्म में उनके पिता का किरदार कुमुद मिश्रा निभा रहे हैं। एक ओवरवेट लड़की, जो जीवन की मस्ती से भरी हुई है लेकिन बेडौल कद काठी के कारण, उसकी शादी नहीं हो पा रही है। शादी करने के लिए जो जतन करती है सरोज, वही फिल्म का मुख्य प्लॉट है। फिल्म 'सरोज़ का रिश्ता' का निर्माण कपूर फिल्म्स, एना प्रोडक्शन्स, एम्बी अभि प्रोडक्शन्स और गर्ग फिल्म्स द्वारा साझा रूप से किया गया है। सरोज का रिश्ता के निर्देशक अभिषेक सक्सेना हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में सना कपूर, कुमुद मिश्रा, सुप्रिया पाठक, रणदीप राय, गौरव पाण्डे नजर आएंगे। यह फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
