मार्क बाउचर होंगे मुंबई इंडियंस के मुख्य प्रशिक्षक
मुंबई, शुक्रवार, 16 सितंबर 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 सत्र के लिये मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर को अपना हेड कोच नियुक्त किया है। विकेट-कीपर के तौर पर बाउचर का टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक बल्लेबाजों को शिकार बनाने का रिकॉर्ड है। दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम से रिटायरमेंट के बाद बाउचर क्रिकेट फ्रेंचाइजी ''टाइटन्स'' के कोच के रूप में काम कर रहे थे। उनके कोच रहते टीम ने पांच घरेलू खिताब जीते। वर्ष 2019 में दक्षिण अफ्रीका ने बाउचर को हेड कोच बनाया, जहां उनके नेतृत्व में टीम ने 11 टेस्ट, 12 एकदिवसीय मैचों और 23 टी20 मैचों में जीत हासिल की। रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम. अंबानी ने कहा, ''मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत है।मैदान पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और एक कोच के रूप में उन्होंने अपनी टीम को कई जीत दिलाई हैं। बाउचर ने कहा, ''मुंबई इंडियंस के हेड कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। मुंबई इंडियंस खिलाड़ियों की एक मजबूत इकाई है जिसमें मैं अपना योगदान देने को तैयार हूं।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
