शर्मिला टैगोर की बायोपिक में काम करना आसान नहीं : सारा
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि उनकी दादी शर्मिला टैगौर की बायोपिक में काम करना उनके लिये आसान नहीं होगा। सारा अली खान अक्सर अपनी दादी शर्मिला टैगोर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सारा से जब पूछा गया कि शर्मिला टैगौर की बायोपिक में उन्हें कास्ट किया जाए, तो वह कैसे उस रोल को कैरी करेंगी? इस पर सारा ने कहा कि अपनी दादी मां की बायोपिक में काम करना उनके लिए आसान नहीं होगा। वह बहुत ही खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री रही हैं। वह बहुत ही सुंदर और सभ्य हैं। मुझे नहीं पता कि मैं सुंदर और सभ्य हूं या नहीं।' सारा अली खान ने कहा कि वह अक्सर अपनी दादी से बात करती रहती हैं। लेकिन उनसे करियर को लेकर कभी ज्यादा बात नहीं की। मेरी दादी अम्मा काफी समझदार और पढ़ी लिखी हैं, तो हम दूसरी बातों के बारे में ज्यादा बात करते हैं।उनकी जनरल नॉलेज भी अच्छी है। वह बहुत ही क्लासी हैं और दुनिया के तमाम मुद्दों पर उनके एक राय है।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
