पानी पर 400 फीट दौड कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
यह पढकर आप जरूर अचरज करोगे कि क्या कोई पानी पर भी चल सकता है। लेकिन यह सच है। इसे आप चाहे चमत्कार कहे या विज्ञान का करिश्मा। एक शाओलिन भिक्षु ने चीन के एक जलाशय में लकडी के तैरते हुए तख्तों पर दौ़डते हुए करीब 400 फीट की दूरी तय कर एक रिकॉर्ड बना दिया। इस करतब को दिखाने वाले शख्स का नाम शी लिलांग है जिसने अपने छठे प्रयास के बाद चीन के एक जलाशय में लक़डी के तख्तों पर दौ़डते हुए 387 फीट (118 मीटर) की दूरी को नाप लिया। हैरानी की बात यह है कि इस भिक्षु ने जिन तख्तों पर दौ़डते हुए यह कारनामा किया है वो महज 1 सेमी मोटे लकडी के तख्ते हैं और ये पानी में आसानी से डूब सकते हैं लेकिन इसके बावजूद इस कारनामे को अंजाम दिया गया। लिलांग क्विंझू शाओलिन मठ से ताल्लुक रखते हैं और वो साल 2005 से इसका प्रशिक्षण ले रहे हैं। साल 2009 में उन्होंने जलाशय में 50 फीट की सीमा को पार कर रिकॉर्ड बना लिया था। इस काम में उन्होंने महज 45 सेकेंड का वक्त लिया था।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
