आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं।इसी बीच आलिया ने सोशल मीडिया पर पति रणबीर के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो में रणबीर, आलिया को किस करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में आलिया ने लिखा है, होम। और इनफिनिटी वाला इमोजी भी बनाया है। रणबीर कपूर ने कहा है कि आलिया भट्ट से शादी के बाद उनकी जिंदगी बेहद हसीन और खूबसूरत हो गई है। वह रोजमर्रा के कामों के लिए भी पूरी तरह से आलिया पर ही निर्भर हो गए हैं।यदि मुझे ये नहीं पता होता कि आलिया कहां हैं तो मैं ना बाथरूम जाता हूं और ना ही कुछ खाता हूं। मेरे लिए ये बहुत जरूरी है कि आलिया मेरे पास रहे। ये मायने नहीं रखता है कि हम एक दूसरे के साथ रोमांस करें या बात करें, वो बस मेरे पास बैठी होना चाहिए।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
